रांची। UPSC 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी की इशिता किशोर, बिहार की गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की हैं। UPSC ने 24 अप्रैल से 18 मई, 2023 के बीच 582 कैंडिडेट्स के लिए फेज 3 पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया था. अब रिजल्ट भी जारी हो गया है। परीक्षा में बिहार झारखंड के अभ्यर्थियों ने कामयाबी का झंडा गाड़ा है। बिहार के तीन अभ्यर्थी जहां टॉप 20 में शामिल हुए, तो वहीं झारखंड के आधा दर्जन से ज्यादा युवाओं ने भी यूपीएससी क्रैक किया। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार झारखंड की स्थिति अच्छी नहीं है।

पिछली बार झारखंड को आधा दर्जन IAS-IPS मिले थे, लेकिन इस बार 2-3 को छोड़ बाकी को IAS-IPS मिलना मुश्किल है। जमशेदपुर के मनीष भरद्वाज ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 114वीं रैंक मिली है, वहीं चतरा के अभिनव प्रकाश ने 279वीं, जमशेदपुर के मनीष भारद्वाज ने हासिल की 114वां रैंक, धनबाद के कुमार रजत को 423वां रैंक और चतरा की स्वाति संदीप को 490वां स्थान मिला है।

जमशेदपुर के मनीष को मिल सकता है IAS
जमशेदपुर के बारीडीह के रहने वाले मनीष भारद्वाज को UPSC में 114वीं रैंक मिली है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन में बीटेक करनेवाले मनीष ने UPSC से पहले BPSC की परीक्षा भी पास की है। अभी मनीष भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) के पद पर बेगुसराय में पोस्टेड हैं।

इन्हें मिली है कामयाबी
चतरा के हंटरगंज के रहने वाले अभिनव प्रकाश को इस परीक्षा में 279वां स्थान मिला है। धनबाद के कतरास निवासी कुमार रजत ने सिविल सेवा परीक्षा में 423वां स्थान मिला है, जबकि चतरा की ही स्वाति संदीप ने 490वां स्थान हासिल किया है। गिरिडीह के रहने वाले गगन कुमार ने इस परीक्षा में 556वां रैंक प्राप्त किया है। खूंटी के तोरपा निवासी चंदन प्रसाद को 671वां रैंक हासिल किया है। गोड्डा के लोहियानगर निवासी आलोक कुमार को सिविल सेवा परीक्षा में 549वां स्थान मिला है। धनबाद के कतरास निवासी कुमार रजत ने सिविल सेवा परीक्षा में 423वां स्थान प्राप्त किया। ये वर्तमान में बोकारो स्टील लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...