प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी: द ब्लफ से SSMB29 तक, जानिए उनकी 5 आगामी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तूफान और दर्शकों को दिखाएंगी अनोखा जलवा

Worshiping Maa Brahmacharini on the second day of Navratri will bring special benefits. Learn the method of worship, the importance of mantras and favorite offerings, and how to worship the Mother....

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वह लगातार शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी कर रही हैं। आइए जानते हैं उनकी 5 बड़ी अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं:

1. सिटाडेल 2 (Citadel 2)

प्रियंका की 2023 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर ‘सिटाडेल’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब इसका दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसे फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रिलीज थोड़ी देरी से होगी और खबरों के मुताबिक यह 2026 में सिनेमाघरों में आएगी।

2. द ब्लफ (The Bluff)

प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग की झलक साझा की थी। फिल्म अब पोस्ट प्रोडक्शन में है। इसे Frank E. Flowers डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में कार्ल अर्बन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

3. SSMB29

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित SSMB29 में प्रियंका के अपोजिट महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर स्टोरी पर आधारित है और इसकी शूटिंग हैदराबाद, ओडिशा, केन्या और दक्षिण अफ्रीका में हुई है। प्रियंका इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं, जिससे वह भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं।

4. जजमेंट डे (Judgment Day)

प्रियंका की आगामी अमेरिकी कॉमेडी फिल्म ‘जजमेंट डे’ भी चर्चाओं में है। फिल्म को निकोलस स्टोलर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें जैक एफ्रॉन, विल फेरेल, रेजिना हॉल, जिमी टैट्रो और बिली आइचनर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

5. कृष 4 (Krrish 4)

ऋतिक रोशन द्वारा निर्देशिरिपोर्ट्स त कृष 4 2027 में रिलीज होगी। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल की एक्शन-साइंस फिक्शन मूवी होगी। के अनुसार फिल्म में ऋतिक ट्रिपल रोल निभाते नजर आएंगे।


Related Articles