प्रधानमंत्री मोदी BIMSTEC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे, शानदार स्वागत..

प्रधानमंत्री मोदी BIMSTEC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे, शानदार स्वागत..

बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का थाईलैंड दौरा दक्षिण एशिया और आसियान क्षेत्र में भारत के कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बैंकॉक में होने वाला छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन, जिसमें भारत समेत बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेता शिरकत करेंगे, क्षेत्रीय सहयोग और आपसी संबंधों को और गहरा करने का एक बेहतरीन अवसर है।

इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे, जो दोनों द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा का मौका प्रदान करेगा। खासकर, बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।

इसके बाद, पीएम मोदी की श्रीलंका की यात्रा भी दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत के कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा है, जहां वे द्विपक्षीय रिश्तों को और प्रगाढ़ करेंगे।

बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी

थाईलैंड के राजा और रानी से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी शुक्रवार को थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न (जिन्हें रामा दसवें के नाम से भी जाना जाता है) और रानी सुथिदा से भी मुलाकात करेंगे। मोदी और थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा वाट फो का दौरा करेंगे जो थाईलैंड के शीर्ष छह मंदिरों में से एक है। यह जगह लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के अलावा, यह मंदिर अपने चारों ओर मौजूद बुद्ध की असंख्य प्रतिमाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यह थाईलैंड में सार्वजनिक शिक्षा के लिए पहला केंद्र था, जहां विज्ञान, धर्म और साहित्य के पाठ्यक्रम उपलब्ध थे।

बैंकॉक पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया।

जानें पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां समूह द्वारा ‘बैंकॉक विजन 2030’ को स्वीकार किए जाने की संभावना है। थाईलैंड सरकार में विदेश मामलों की स्थायी सचिव एक्सिरी पिंटारुची ने कहा कि ‘सक्रिय, लचीला और खुला बिम्सटेक’ विषय, इस क्षेत्रीय समूह की थाईलैंड की अध्यक्षता का मुख्य आकर्षण है। ‘विजन’ दस्तावेज का उद्देश्य बिम्सटेक सहयोग के लिए स्पष्ट दिशा और लक्ष्य निर्धारित करना, इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं की पहचान करना, बिम्सटेक को शांति, स्थिरता और आर्थिक स्थिरता के क्षेत्र के रूप में बढ़ावा देना तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने को लेकर सहयोग बढ़ाना है।

बिम्स्टेक क्या है?

BIMSTEC (बिमस्टेक) यानी Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation, जो बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल है। यह अंतर्राष्ट्रीय संगठन दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया देशों को जोड़ता है। इस संगठन में बंगाल की खाड़ी से सटे सात देश शामिल हैं, जिनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्यामार, थाईलैंड हैं।झारखंड : दुष्कर्म और हत्या का घिनौना अपराध…10 वर्षीय नाबालिग का शव आरोपी के घर से बरामद…जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

close