President Salary: पुतिन, ट्रंप और मोदी की कमाई, जानिए दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं का सच

President Salary:जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आते हैं, तो केवल उनकी राजनीतिक चर्चाएँ ही नहीं, बल्कि उनकी सैलरी और सरकारी सुविधाएँ भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बन जाती हैं। आइए जानते हैं पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी की बेसिक सैलरी और सरकारी अलाउंस की पूरी जानकारी।
1. व्लादिमीर पुतिन (रूस)
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सालाना बेसिक सैलरी लगभग $1,40,000 (करीब 1.16 करोड़ रुपए) है। हालांकि, इसमें उनकी सरकारी सुविधाएँ शामिल नहीं हैं। पुतिन को सरकारी बंगला, फुल-टाइम सिक्योरिटी, यात्रा और अन्य राष्ट्रपति अलाउंस मिलते हैं, जो उनके जीवन को आरामदायक बनाते हैं।
2. डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका)President Salary:
संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेसिक सैलरी सालाना $4,00,000 (लगभग 3.32 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा ट्रैवल, मनोरंजन और हाउस मैनेजमेंट के लिए अलग अलाउंस भी दिए जाते हैं। सभी सुविधाओं को मिलाकर उनकी कुल ऑफिसियल इनकम लगभग $5,69,000 होती है।
3. नरेंद्र मोदी (भारत)President Salary:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी पुतिन और ट्रंप की तुलना में काफी कम है। उनका मासिक वेतन लगभग 1.66 लाख रुपए, यानी सालाना करीब 20 लाख रुपए है। मोदी जी व्यक्तिगत सैलरी के रूप में केवल ₹50,000 लेते हैं, जबकि बाकी राशि प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में दान कर देते हैं। इसके अलावा उन्हें सरकारी बंगला, सुरक्षा, स्टाफ और यात्रा जैसी सभी सुविधाएँ मिलती हैं।
तीनों नेताओं की तुलना:President Salary:
पुतिन और मोदी की बेसिक सैलरी ट्रंप की तुलना में कम है।
असली ताकत उनके पद, राजनीतिक निर्णय और देश के संसाधनों पर नियंत्रण में निहित है।
सैलरी केवल उनके जीवन स्तर की एक झलक पेश करती है, लेकिन उनके प्रभाव और शक्ति का निर्धारण नहीं करती।









