रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरा शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट है। दौरे के दौरान द्रौपदी मुर्मू द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की चौथी राष्ट्रपति होंगी, जो बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आ रही हैं। इससे पूर्व देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद पद पर रहते हुए बाबा की पूजा अर्चना कर चुके हैं।

। देवघर एयरपोर्ट से बाबा मंदिर तक जाने के रास्ते में दो हजार अतिरिक्त बल की वहां तैनाती की गयी है। पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर तीर्थनगरी देवघर आ रही हैं।राष्ट्र पति के आगमन से पुरोहित समाज भी काफी प्रसन्न है। प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी चल रही है। तकरीबन दो घंटा 25 मिनट वह देवघर में रुकेंगी। 50 मिनट का समय बाबा मंदिर में गुजरेगा।

चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर
24 से 26 मई तक दौरे के दौरान राष्ट्रपति देवघर, रांची और खूंटी के बाद रांची में राजभवन में रहेंगी। राष्ट्रपति रांची में हाईकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन समारोह और नामकुम स्थित आईआईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा ले रही हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस मुस्तैद है। पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस को 2500 अतिरिक्त बल दिये हैं ताकि इस यात्रा में राष्ट्रपति को किसी तरह की परेशानी ना हो। बहुमंजिला इमारतों पर भी सशस्त्र जवानों की तैनाती की जानी है।

अफसरों को दी गयी जिम्मेदारी
एडीजी मुख्यालय एमएल मीणा को 24 मई को देवघर में तैनात किया गया है। रांची में 115 इंस्पेक्टर, 717 एसआइ व एएसआइ, पुरुष लाठी बल 2820, महिला लाठी बल 83, सशस्त्र बल 35, बम निरोधक दस्ता तीन, रैप की चार कंपनी डॉग स्क्वॉयड की दो के अलावा तीन टीयर गैस व एटीएस के दो कर्मियों की तैनाती होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...