झारखंड स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम ने दी जानकारी

रांची । 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस समारोह है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने रांची आएंगी। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के पश्चात पहली बार रांची आ रही है। राष्ट्रपति राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति ने इस संबंध में झारखंड सरकार के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को ट्वीट किया कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। इसके लिए आपका अनेक अनेक धन्यवाद, आभार व्यक्त किया है।

झारखंड स्थापना दिवस के दिन ही बिरसा मुंडा की जयंती है। इसलिए उनकी जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू में राष्ट्रपति के जाने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों के रंग रोगन और मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है। द्रोपति मुर्मू के उलिहातू जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस संबंध में मैंने भी सुना है ,लेकिन इसकी पुष्टि नहीं कर सकता।

Related Articles