रांची। जब से चुनाव आयोग ने खनन मामले में हेमंत सोरेन पर फैसला सुरक्षित रखा है। झारखंड की राजनीति गरम हो गयी है। बैठकों और अटकलों का दौर चल रहा है। इन सबके बीच गोड्डा सांसद का एक ट्वीट खूब चर्चाओं में आ गया है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है….

झारखंड में भाभीजी की ताजपोशी की तैयारी । परिवारवादी पार्टी का बेहतरीन नुस्खा गरीब के लिए।

आफिस आफ प्राफिट मामले में हेमंत सोरेन कि मुश्किलें बढ़ सकती है। चर्चा है कि उन्हें दोषी ठहराया जा सकता है, अगर ऐसा हुआ तो हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ सकता है। लिहाजा ऐसे स्थिति में हेमंत सोरेन को अपना उत्तराधिकारी घोषित करना पड़ सकता है। हेमंत सोरेन के मुद्दे पर पार्टी और सहयोगी दल की तरफ से कुछ बोला तो नहीं जा रहा है, लेकिन अंदरखाने से पार्टी और सहयोगी दोनों दलों के बीच इसे लेकर अंदरूनी चर्चा जारी है।

झामुमो और कांग्रेस सरकार के भविष्य को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दोनों दलों के विधायकों की साझा बैठक शनिवार को होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन विधायकों से संवाद करेंगे। इस संवाद से भी झारखंड की सियासी तस्वीर कुछ अधिक साफ हो जाएगी।

 इस बीच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टवीट किया है- झारखंड मुक्ति मोर्चा औरो कांग्रेस दिल्ली- रांची क्यों दौड़ रहा है रे भाई। हम बोले बरहेट, दुमका विधानसभा में उपचुनाव होगा तो हमको कांके भेज रहे थे? अब तो विधानसभा अध्यक्ष को कनाडा जाने से रोक दिए? इस्तीफे विकल्प है, दैइए दीजिए। एक दूसरे टवीट में निशिकांत दुबे कह रहे- सौ सुनार की एक लोहार की। मुख्यमंत्री जी अगस्त पार कर लें।

सौ सुनार की एक लोहार की ।मुख्यमंत्री जी अगस्त पार कर लें

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...