झारखंड में कांग्रेस की ‘जयहिंद सभा’: 20 से 30 मई तक चलेगा अभियान, पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने की तैयारी

Congress' 'Jai Hind Sabha' in Jharkhand: Campaign will run from 20 to 30 May, preparations to honour ex-servicemen

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 20 मई से 30 मई 2025 तक राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्रों में ‘जयहिंद सभा’ का आयोजन करेगी। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के सम्मान और भारतीय सेना के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

झारखंड कांग्रेस करेगी विशेष आयोजन, सभी नगर निगम क्षेत्रों में होगा कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह आयोजन भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और देशभक्ति को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जा रहा है।

 इन नेताओं को सौंपी गई है ज़िम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि निम्नलिखित नेताओं को संबंधित नगर निगम क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया गया है:

मानगो नगर निगम : बन्ना गुप्ता (पूर्व मंत्री)

आदित्यपुर नगर निगम : रवीन्द्र सिंह

रांची नगर निगम : यशस्विनी सहाय

चास नगर निगम : अनुपमा सिंह

गिरिडीह नगर निगम : जलेश्वर महतो

धनबाद नगर निगम : अजय दुबे

हजारीबाग नगर निगम : मुन्ना सिंह

देवघर नगर निगम : बादल पत्रलेख (पूर्व मंत्री)

मेदनीनगर नगर निगम : केएन त्रिपाठी (पूर्व मंत्री)

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे जिलाध्यक्षों से समन्वय बनाकर, कार्यक्रम की तिथि तय करें और आवश्यक तैयारियां पूरी करें।

 सेना के शौर्य को समर्पित होगा आयोजन

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सम्मानित करना है। इसके साथ ही आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए, सशस्त्र सेनाओं के प्रति सामूहिक कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना भी उद्देश्य है। कांग्रेस ने इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का कार्यक्रम बताया है, जिसमें ‘जय हिंद’ के नारे के साथ वीरता और बलिदान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles