झारखंड : रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज रामबाग तक करने की तैयारी…जल्द मिल सकती है हरी झंडी
Jharkhand: Preparations to extend Ranchi Vande Bharat Express to Prayagraj Rambagh... may get green signal soon

प्रयागराज: आने वाले दिनों में प्रयागराज से रांची का सफर पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक हो सकता है। रांची से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज रामबाग तक विस्तार की संभावना मजबूत हो गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित विस्तार की घोषणा किसी भी दिन की जा सकती है।
प्रयागराज से रांची के लिए नहीं है कोई नियमित तेज ट्रेन
वर्तमान में प्रयागराज से रांची के लिए कोई भी नियमित और तेज रफ्तार ट्रेन नहीं है। जो ट्रेनें चल रही हैं, वे या तो साप्ताहिक हैं या सप्ताह में दो-तीन दिन ही चलती हैं। वर्तमान प्रमुख ट्रेनों का यात्रा समय इस प्रकार है:
रांची गरीब रथ– 12.30 घंटे
झारखंड एक्सप्रेस– 12 घंटे
मुरी एक्सप्रेस– 15 घंटे
लोकमान्य तिलक–रांची – 14.15 घंटे
राजधानी एक्सप्रेस– 10.45 घंटे
वंदे भारत के विस्तार से यह सफर 10 घंटे से भी कम में पूरा किया जा सकेगा।
पहले क्यों नहीं हो सका विस्तार?
महाकुंभ आयोजन के चलते रांची-वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज तक विस्तार टाल दिया गया था। उस समय अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर जोर था। लेकिन अब एक बार फिर यह मांग जोर पकड़ रही है।
सांसद और समिति सदस्यों ने की मांग
सांसद प्रवीण पटेल और पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य शिवशंकर सिंह ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर वंदे भारत के विस्तार की मांग की है। उनका कहना है कि इससे प्रयागराज से झारखंड जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
प्रस्तावित टाइमटेबल: वंदे भारत प्रयागराज तक
20887 वंदे भारत (रांची से):
सुबह 5:00 बजे रांची से रवाना
12:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी
1:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी
20888 वंदे भारत (प्रयागराज से वापसी)
2:45 बजे प्रयागराज से रवाना
4:10 बजे वाराणसी से चलकर
*11:45 बजे रांची पहुंचेगी
वर्तमान में यह ट्रेन हर दिन (गुरुवार छोड़कर) संचालित हो रही है।