झारखंड में कम होगी बिजली की समस्या…मार्च महीने से शुरु हो जाएगा पतरातू थर्मल

झारखंड में जल्द नए प्लांट से बिजली सप्लाई की प्रक्रिया शुरु होने वाली है. आने वाली गर्मियों में बिजली कटने की समस्या से राज्यवासियों को राहत मिलेगी. झारखंड को मार्च तक पतरातू थर्मल प्लांट से बिजली मिलने लगेगी।

सीइओ आरके सिंह ने कहा-

पीवीयूएनएल के सीइओ आरके सिंह के मुताबिक प्रोडक्शन को लेकर जो जरूरी कंस्ट्रक्शन वर्क पूरा कर लिया गया है। अभी ट्रांसमिशन लाइन का काम चल रहा है। इसे भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद बिजली बेचने की प्रक्रिया भी चालू कर दी जाएगी। मैनेजमेंट भी इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

85 फीसदी झाखंड को मिलेगा

पहले चरण में 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। बहुत जल्द ट्रांसमिशन लाइन पूरा कर लिया जाएगा। इस प्लांट से जितनी बिजली का उत्पादन होगा, उसका 85 फीसदी हिस्सा झारखंड को मिलेगा। जबकि 15 फीसदी हिस्सा केंद्र के हिस्से रहेगी। ऐसा हो जाने से झारखंड को बिजली की खपत पूरा करने के लिए बिजली खरीदनी नहीं पड़ेगी। अभी आवश्यकता पड़ने पर पावर एक्सचेंज से बिजली खरीदनी पड़ती है। इसके लिए सरकार को 10 से 12 रुपए प्रति यूनिट खरीदना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close