बिहार में गर्म हुई सियासत ! लालू यादव ने सीएम नीतीश की महिला संवाद यात्रा पर कह दी ऐसी शर्मनाक बात

बिहार में अगले साल यानी 2025 के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही तैयारियों में जुट गई है माना जा रहा है बिहार में मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच ही होने वाला है. और अब दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी छिड़ चुकी है.

दरअसल सीएम नीतीश चुनाव से पहले बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं. ये कोई पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार यात्रा में जाएंगे,नीतीश कुमार लगभग सभी चुनावों से पहले बिहार यात्रा पर निकलते हैं लेकिन इस बार नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा करने वाले हैं. जिसकी तैयारी पार्टी के द्वारा कर ली गई है.15 दिसंबर से नीतीश कुमार की यात्रा शुरु हो जाएगी.अब नीतीश कुमार के इस यात्रा को लेकर लालू प्रसाद यादव ने उन पर तंज कस दिया है जिसके बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लालू यादव ने की अभद्र टिप्पणी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर अभद्र तरीके से निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर अपनी आंख सेकने जा रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जाने दीजिए.वो सिर्फ आंख सेंकने जा रहे हैं। पहले आंख सेंके अपना फिर सरकार बनाने की सोचेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्तारुढ़ के नेता हमलावर

अब लालू यादव के इस बयान को लेकर सत्तारुढ़ पार्टी के नेता उन पर हमलावर हैं.नीतीश की पार्टी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लालू का यह बयान आधी आबादी यानी महिलाओं पर उनकी घटिया सोच को दर्शाता है वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू को मानसिक रोगी करार दिया और कहा कि उन्हें कोइलवर (मेंटल हॉस्पटिल) में इलाज करवाने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “छी, छी, छी, छी, इतनी घटिया बात नीतीश कुमार पर लालू यादव ही बोल सकते हैं। जो पूरी जिंदगी दागदार रहे, वो नीतीश पर कटाक्ष करते हैं, ये मतलबी आदमी हैं।”

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव अपने जीवन के अंतिम मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनका तन भी काम नहीं कर रहा है मस्तिष्क भी काम नहीं कर रहा है। अपने फूहड़पन के कारण बिहारी शब्द को गाली बना दिया। जाते-जाते फिर से वे उसी राह पर बढ़ रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि लालू यादव को संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए।

हालांकि नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच यह कोई पहली बार जुबानी जंग नहीं छिड़ी है इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच तनातनी होती रही है.

नीतीश कुमार 2005 से कर रहे हैं दौरा

गौरतलब है कि सीएम नीतीश 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर रहेंगे. नीतीश कुमार 2005 से ही बिहार की यात्रा कर रहे हैं.

सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले 12 जुलाई, 2005 को न्याय यात्रा पर निकले थे. इसके बाद 9 जनवरी 2009 से विकास यात्रा, 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा, 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा, 28 अप्रैल 2010 से विश्वास यात्रा, 9 नवंबर 2011 से सेवा यात्रा, 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा, 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा, 13 नवंबर 2014 से संपर्क यात्रा, 9 नवंबर 2016 से निश्चय यात्रा, 12 दिसंबर 2017 से विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, 03 दिसंबर, 2019 से जल-जीवन-हरियाली यात्रा और 22 दिसंबर 2021 समाज सुधार यात्रा पर निकले थे.

सीएम के दौरे से पहले ही विपक्ष उनपर हमलावर है अब देखना होगा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में क्या-क्या उथल-पुथल मचती है.

Related Articles

close