NEET रद्द होते ही भड़का सियासी तूफान! राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- छात्रों के भविष्य के साथ अपराध हुआ

पेपर लीक पर केंद्र सरकार घिरी, राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- “युवाओं के लिए अमृत काल नहीं, विष काल”

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब मामला सिर्फ शिक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस पर देश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों को “भ्रष्ट व्यवस्था” ने कुचल दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिन-रात मेहनत करके मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन बदले में उन्हें पेपर लीक, अव्यवस्था और मानसिक तनाव मिला। उन्होंने इस पूरे मामले को सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के खिलाफ “अपराध” करार दिया।

कांग्रेस सांसद ने भावुक अंदाज में कहा कि कई परिवारों ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, कई माताओं ने गहने तक बेच दिए, जबकि लाखों छात्रों ने अनगिनत रातें जागकर तैयारी की। लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद अब उन्हें फिर से उसी दबाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा।

हाईकोर्ट में खुलेगी गुमला पुलिस की पोल…7 साल पुराने लापता केस में तत्कालीन SP और IO तलब, महकमे में हड़कंप

राहुल गांधी ने “पेपर माफिया” का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हर बार घोटाले करने वाले लोग बच निकलते हैं, जबकि ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले छात्र सबसे ज्यादा सजा भुगतते हैं। उनके मुताबिक लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा विवादों ने छात्रों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा तोड़ दिया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर छात्रों का भविष्य मेहनत के बजाय पैसे और पहुंच से तय होने लगे, तो फिर शिक्षा व्यवस्था का क्या मतलब रह जाता है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जिस “अमृत काल” की बात करती है, वह देश के युवाओं के लिए “विष काल” बनता जा रहा है।

घर पर बनाएं होटल जैसा क्रिस्पी मेदु वड़ा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछे रेसिपी…

NEET परीक्षा रद्द होने और CBI जांच के ऐलान के बाद अब यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा केंद्र बन गया है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, जबकि लाखों छात्र नई परीक्षा तारीख और पूरे मामले में कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

close