कोडरमा कोडरमा में इस वक्त सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। यह हादसा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान हुआ है। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है वही इस दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गया है। मृतक की पहचान दयानंद मंडल के रूप में की गई है जबकि पेट्रोलिंग वाहन के घायल चालक की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में की गई है। मृतक जैप 5 का जवान था जो जिला पुलिस के साथ रात्रि में nh31 पर पेट्रोलिंग कर रहा था। दोनो जवान कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में कार्यरत थे।

सड़क हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि रात में तिलैया पुलिस के गश्त वाहन के साथ दोनों पुलिसकर्मी कोडरमा NH 31 सतपुलिया के पास तैनात थे। यहां वे अपनी बाइक पर जा रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने गश्त में लगे जैप जवान दयानंद मंडल की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे से जवान की मौत हो गई जबकि चालक को गंभीर चोट आई है और उसका पैर टूट गया।

वहीं दूसरी बाइक चालक की पहचान राजकुमार पूरी के रूप में की गई है वह भी पुलिसकर्मी है और कोडरमा में ही कार्यरत है। जानकारी अनुसार बाईक सवार पुलिसकर्मी भी गम्भीर रूप से घायल हैं, फिलहाल इलाज चल रहा है।

हादसे सूचना मिलते ही सभी को कोडरमा से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जैप जवान की मौत हो गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...