रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है. इससे संबंधित अधिसूचना पुलिस महानिदेशक ने जारी कर दी है. ये अधिसूचना संपन्न शिकायत कोषांग की हुई बैठक के बाद जारी की गयी है. तबादला के संबंधित प्रतिलिपि सभी जिला अधीक्षकों को भी भेज दिया गया है. इसके मुताबिक पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा का स्थांतरण दुमका कर दिया गया है. इससे पहले वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पदस्थापित थे.

लिस्ट

उसी तरह पु. नि. नंदकिशोर प्रसाद जे.पी.ए हजारीबाग से दुमका ट्रांसफर कर दिया गया है. पु. नि. नवीन कुमार सिंह को देवघर से बोकारो, परि. प्रवर रमेश कुमार मंडल जे.पी.ए हजारीबाग से दुमका, परि. प्रवर विकास कुमार सिंह को दुमका से जे.पी.ए हजारीबाग, परिचारी रवींद्र कुमार यादव को बोकारो से चतरा, पु.अ.नि. जमादार मुंडा को रेल जमशेदपुर से दुमका, पु.अ.नि. मदन कुमार रेल जमशेदपुर से साहिबगंज, म.पु.अ.नि ज्योत्सना महतो को चतरा से सीटीसी मुसाबनी, पु.अ. नि रमाकांत गुप्ता को देवघर से लातेहार तबादला कर दिया गया है. सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे ज्वॉइनिंग से संबंधित प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय रांची को उपलब्ध कराने को कहा गया है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...