रांची: 19 साल नक्सल संगठन में कई हमलों में शामिल रहे नक्सली दशरथ उरांव ने आत्मसमर्पण किया। उस पर 59 आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड में आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ नक्सली उठा रहे हैं। लातेहार में इस योजना के तहत कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पांच लाख के ईनामी टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर दशरथ उरांव उर्फ रोशन पिता धनु उरांव ( सुईयाटांड, टंडवा, चतरा) ने सोमवार को लातेहार एसपी कार्यालय में पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनाम की राशि पांच लाख रुपए का पूरे सम्मान के साथ नक्सली को सौंपा गया।

आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि सीआरपीएफ के पदाधिकारी व लातेहार एसपी के अथक प्रयास से दशरथ उरांव ने आत्मसमर्पण किया है। यह पुलिस पदाधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जो भी नक्सली मुख्यधारा को छोड़ अपराध की दुनिया में चले गए हैं। वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं और मुख्यधारा में लौट जाए। उन्होंने बताया कि दशरथ के आत्मसमर्पण से टीएसपीसी उग्रवादी संगठन को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...