सिपाही भर्ती: 9 अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपनी जगह किसी और को परीक्षा में बैठाया, बायोमीट्रिक…

Police Vacancy News:  बिहार में पुलिस भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने फिजिकल टेस्ट के बीच आठ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लिखित परीक्षा के दौरान इन सभी ने स्कालर को बैठाया था। पुलिस ने जांच के आधार पर 9 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कियाहै।

दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के रिटेन टेस्ट में 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी सफल हुए थे। परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को हुई थी। परीक्षा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21 हजार 391 रिक्त पदों को भरने के लिए ली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस भर्ती परीक्षा में 17 लाख 87 हजार 720 कैंडिडेट ने आवेदन दिया था। 12 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल हुए थे। सिपाही बहाली में रिटेन परीक्षा पास कराने के लिए लिए 50 हजार से 1 लाख रुपए तक एडवांस दिया गया था। बाकी का पैसा रिटेन परीक्षा के बाद देने की बात हुई थी।

इसी तरह दौड़ निकालने के लिए 1 लाख से 3 लाख तक में सेटिंग की गई थी। इस सप्ताह कुल 8,837 कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था, लेकिन इस सप्ताह 7,173 अभ्यर्थी ही पहुंचे।पटना में सिपाही बहाली को लेकर चल रहे फिजिकल टेस्ट का 8वां चरण खत्म हो गया। इस दौरान पुलिस ने 9 कैंडिडेट्स को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं हुआ है। रिटेन एग्जाम में सभी ने स्कॉलर बैठाया था। इसके लिए 1 से 5 लाख तक में डील हुई थी। रिटेन परीक्षा और लिखित परीक्षा के लिए अलग अलग पैसा दिया गया था।

21,391 पदों पर भर्ती के लिए चयनित 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थियों के दूसरे चरण की फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज जांच के लिए 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close