नई दिल्ली : जन वितरण दुकानों से मिलने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण खाद्यान्न योजना का लाभ अब कार्डधारियों को नहीं मिलेगा। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ही उसे राशन मिलेगा। कार्डधारियों को इस योजना से प्रति यूनिट पांच किलो अनाज एक रुपये किलो की दर से मिलता था। लेकिन अब उसे कोई राशि नहीं देनी पड़ेगी। जनवरी माह से मिलने वाला राशन को निःशुल्क मिलेगा। इसके अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारियों 35 किलो राशन मिलेगा।

प्रखंड एवं नगर निगम क्षेत्र में कितने कार्डधारी

प्रखंड लाल पीला कुल

टुंडी 18956, 174820,704

पूर्वी टुंडी 99701088 11,058

तोपचांची 27,7052505 30,382

बाघमारा 51,617 458256,199

गोविंदपुर 43, 480282746,307

धनबाद सह केंदुआडीह सह जोगता 8136681881

बलियापुर 25,053, 2243 27,296

निरसा सह चिरकुंडा 64006, 5137, 69143

धनबाद नगर निगम 1,55,605 11971 167576

चिरकुंडा नगर परिषद 7508 0066 7574

क्या कहते हैं अधिकारी

दिसंबर माह के बाद प्रधानमंत्री गरीब खाद्न्न योजना बंद कर दी गई है। जनवरी माह से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलना वाला अनाज मुफ्त मिलेगा। अंत्योदय कार्ड धारियों को 35 तथा पीएच कार्ड होल्डरों को प्रति सदस्य 5 किलो के हिसाब से अनाज मिलेगा जिसमें चावल व गेहूं शामिल होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...