PM मोदी बिहार में खोलेंगे बदलाव का दरवाज़ा! 6 लेन पुल और बुद्ध सर्किट ट्रेन से होगी नई शुरुआत

PM मोदी बिहार में खोलेंगे बदलाव का दरवाज़ा! 6 लेन पुल और बुद्ध सर्किट ट्रेन से होगी नई शुरुआत

गया, बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा इस बार कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। गया में होने वाली जनसभा में पीएम मोदी कई ऐतिहासिक सौगातों की घोषणा करेंगे — जिनमें सबसे चर्चित हैं:

  1. देश का सबसे चौड़ा पहला छह लेन पुल

  2. बुद्ध सर्किट को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेन

 देश का सबसे चौड़ा 6 लेन पुल – बिहार को मिलेगी नई रफ्तार

बिहार के सिमरिया (बेगूसराय) से औटा (मोकामा) को जोड़ता यह छह लेन का पुल एक्सपैंशन केबल तकनीक से तैयार किया गया है।

  • चौड़ाई: 34 मीटर (जो कि देश के किसी भी 6 लेन पुल से ज्यादा है)

  • लंबाई: कुल 8.15 किमी (जिसमें गंगा नदी पर 1.86 किमी)

  • लागत: ₹1871 करोड़

  • मॉडल: हाइब्रिड एन्युटी (HAM)

  • खास बात: यह पुल राजेंद्र सेतू के समानांतर बना है, जो प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मस्थान सिमरिया धाम से जुड़ा है।

 फायदे:

  • उत्तर-दक्षिण बिहार की दूरी 100 किमी तक कम

  • झारखंड, बंगाल, और असम से कनेक्टिविटी बेहतर

  • ट्रैफिक कम होगा और आवागमन सुगम

 बुद्ध सर्किट ट्रेन – धर्म, पर्यटन और विकास का संगम

पीएम मोदी की सौगातों में एक और ऐतिहासिक पहल है — बुद्ध सर्किट ट्रेन, जो बिहार और झारखंड के सभी महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों को एक साथ जोड़ेगी।

  • रूट: वैशाली → नालंदा → राजगीर → गया → कोडरमा

  • स्टेशनों की संख्या: 13 से अधिक

  • समय:

    • वैशाली से रवाना: सुबह 5:15 बजे

    • कोडरमा पहुंच: दोपहर 3:15 बजे

    • वापसी: शाम 4:45 बजे से रात 2:45 बजे तक

 पर्यटन, श्रद्धा और रोजगार के अवसरों में इजाफा — इस ट्रेन से देश और दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों तक आसान और सुलभ यात्रा का मौका मिलेगा।

 बिहार में पुलों की बाढ़ – 2005 के बाद बना नया इतिहास

2005 तक गंगा नदी पर सिर्फ 4 पुल थे, जबकि आज ये संख्या बढ़कर 14 से अधिक हो चुकी है।
9 और पुल निर्माणाधीन हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • दीघवारा-शेरपुर 6 लेन पुल

  • गांधी सेतु के समांतर 4 लेन पुल

  • विक्रमशीला के समांतर 4 लेन पुल

  • कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल

  • मनिहारी-साहेबगंज पुल आदि

Related Articles