PM MODI LIVE: पलामू में पीएम मोदी सभा को कर रहे संबोधित, भीड़ देखकर कहा आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए, देखिए कार्यक्रम स्थल से लाइव

पलामू: पीएम मोदी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई।

यहां देखें लाइव

पीएम ने कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

पीएम ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है।

परिवारवाद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों के लिए पैदा जमा कर रहे हैं। मेरे पास ना साइकिल है ना घर। मेरा परिवार और वारिस तो आप लोग हैं। मैं आपको विकसित भारत देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों को मेरे आंसू अच्छे लगते हैं।

Related Articles

close