Bihar Govt Scheme Update: जीविका दीदियों के खातों में नहीं आई राशि? जानिए कब आएगा पैसा और क्या है नई डेट्स…

Bihar Govt Scheme Update:पटना: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के शुभारंभ के बाद अब राज्यभर की जीविका दीदियों के खातों में राशि भेजने का काम शुरू हो चुका है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि योजना का लाभ सभी तक पहुँचाने के लिए 14 चरणों में बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी।

Bihar Govt Scheme Update:अब तक कितनों को मिला लाभ

योजना की शुरुआत पर 75 लाख जीविका दीदियों को पहली किस्त का पैसा दिया गया। पहले चरण में 1.11 करोड़ दीदियों को राशि भेजी जाएगी। इसके बाद 1.06 करोड़ नई जीविका दीदियों तक पैसा पहुँचाने की तैयारी है।

अगली किश्त की तारीखें

जिन दीदियों को अभी राशि नहीं मिली है, उनके खातों में पैसा इन तिथियों पर आएगा:

  • अक्टूबर: 3, 10, 17, 24

  • नवंबर: 1, 8, 15, 22, 29

  • दिसंबर: 12, 15, 26

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा

  • अब तक 1.4 करोड़ महिलाएँ जीविका से जुड़ीं

  • बने 11 लाख स्वयं सहायता समूह

  • समूहों ने लिया 57,794 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक ऋण

  • राज्य में 50 लाख संभावित ‘लखपति दीदी’ की पहचान

  • इनमें से 32 लाख महिलाएँ पहले ही ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं

Bihar Govt Scheme Update:आवेदन और भागीदारी

अब तक 1 करोड़ 11 लाख 66 हजार महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है। इनमें से 1.07 करोड़ ग्रामीण क्षेत्र की जीविका दीदियाँ हैं, जबकि 4.66 लाख महिलाएँ शहरी क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

 यह योजना महिलाओं के जीवन में नई आर्थिक सक्रियता लाने के साथ-साथ सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान में भी बड़ी भूमिका निभाने जा रही है।

Related Articles