PM मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-घाना के रिश्तों में नया अध्याय शुरू

PM मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-घाना के रिश्तों में नया अध्याय शुरू

अकरा (घाना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी ) को घाना की राजधानी अकरा में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया। इस ऐतिहासिक क्षण ने भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को भारत की 1.4 अरब जनता को समर्पित करते हुए कहा, “यह सम्मान हमारे युवाओं की आकांक्षाओं, सांस्कृतिक विविधता और भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।” उन्होंने घाना की जनता और सरकार को हार्दिक आभार भी जताया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग की दिशा में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि भारत-घाना के बीच सशस्त्र बलों की ट्रेनिंगसमुद्री सुरक्षाडिफेंस सप्लाई और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और सशक्त किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है – भारत और घाना के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की।”

भव्य स्वागत और ऐतिहासिक समझौते (PM मोदी )

पीएम मोदी के घाना आगमन पर 21 तोपों की सलामी दी गई और भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान अकरा एयरपोर्ट उत्सव का केंद्र बना रहा।

अपनी द्विपक्षीय बैठक के बाद, भारत और घाना के बीच चार प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों से दोनों देशों के व्यापार, तकनीकी, सांस्कृतिक और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति महामा को भारत आने का न्योता भी दिया और कहा, “आप भारत के सच्चे मित्र हैं, मुझे विश्वास है कि आप भारत की धरती पर हमें आपका स्वागत करने का अवसर देंगे।”

यह दौरा सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों में विश्वास, साझेदारी और रणनीतिक सहयोग की एक नई इबारत लिख दी गई है।(PM मोदी )

 

Related Articles

close