PM Awas Yojana 2025: पीएम आवास योजना में आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, अब दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana – PMAY) के तहत घर पाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र आवेदक दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह बढ़ी हुई डेडलाइन शहरी (PMAY-Urban) और ग्रामीण (PMAY-Gramin) दोनों श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए लागू होगी। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो किन्हीं कारणों से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

PM Awas Yojana 2025: किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

शहरी क्षेत्र के लिए:

  • सभी परिवार सदस्यों का आधार कार्ड

  • आधार से लिंक बैंक खाता विवरण

  • आय प्रमाण पत्र

  • जमीन या मकान से जुड़े दस्तावेज

ग्रामीण क्षेत्र के लिए:

  • आधार कार्ड

  • मनरेगा जॉब कार्ड

  • बैंक खाता डिटेल्स

  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर

  • पक्का घर न होने का शपथ पत्र

PM Awas Yojana 2025: PMAY-Urban में ऐसे करें आवेदन:

  1. PMAY-की वेबसाइट पर जाएं

  2. Apply for PMAY-2.0” पर क्लिक करें

  3. दिशा-निर्देश पढ़ें और “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें

  4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

  5. आधार नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें

  6. फॉर्म भरने के बाद सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फाइनल सबमिशन करें

PM Awas Yojana 2025: PMAY-Gramin में आवेदन प्रक्रिया:

  1. PMAY-की वेबसाइट पर जाएं

  2. आधार से जानकारी भरें और सहमति पत्र अपलोड करें

  3. पात्र लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम खोजें और रजिस्टर करें

  4. बैंक डिटेल और अन्य जानकारी भरें

  5. वेरिफिकेशन के बाद पात्रता तय होगी

Related Articles