रांची। “पेड़ लगाओ, मुफ्त बिजली पाओ”….मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये नया आफर दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को अपने घरों के कैंपस में पेड़ लगाने पर झारखंड सरकार प्रति पेड़ 5 यूनिट बिजली फ्री में देगी. वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित 73 वें वन महोत्सव के दौरान इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की.

आईआईएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में वनों की कटाई पर चिंता जताते हुए लोगों से पेड़ लगाने की अपील की. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईआईएम कैंपस में सखुआ का पेड़ लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत की. इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल की मौजुदगी में मुख्यमंत्री ने गुब्बारा छोड़कर वन संरक्षण के प्रति संदेश देने का काम किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि वन क्षेत्र के 5 किमी के दायरे से आरा मिल हटा दिया जाएगा। जंगलों की कटाई को लेकर कई बार ग्रामीणों ने सीधे खबरें दीं हैं। जंगल के बीच में आरा मिल का होना पदाधिकारियों की जानकारी के बिना संभव नहीं है। यह षड्यंत्र व्यक्तिगत हितों के लिए रचा जा रहा है।

झारखंड का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र वन से आच्छादित है. विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन एक बहुत बड़ी चुनौती है. अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है. फल, जलावन, जल संरक्षण आदि के दृष्टि से इसका खास महत्व है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस वर्ष 2 लाख 34 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है. 

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...