रांची : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका की टीम रांची पहुंच चुकी है। यह मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका से 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह मुकाबला लखनऊ में खेला गया था।

तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। क्योंकि इस सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाना है।

कई स्टार खिलाड़ी मौजूद नहीं

रांची पहुंची भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी मौजूद नहीं है। जैसे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल समेत कई सीनियर खिलाड़ी इन दिनों T20 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर आस्ट्रेलिया में है। इस टीम की कमान शिखर धवन के हाथ में है।

होटल के बाहर फैंस की लगी भीड़

दोनों टीम की बस रेडिसन ब्लू होटल पहुंचते ही फैंस की भीड़ लग गई। हर कोई खिलाड़ी को एक झलक देखने को बेताब हो रहे थे। खिलाड़ी बस से निकलते हुए फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीधा होटल की ओर बढ़ते चले गए। वहीं फैंस फोटो और सेल्फी की जाने को बेताब दिख रहे थे।

पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भारतीय टीम आज लगभग 3:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची। भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम रांची एयरपोर्ट से बस से सड़क मार्ग होते हुए रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हुए। खिलाड़ी रेडिसन ब्लू पहुंच चुके हैं। इस दौरान राज्य पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...