Petrol Kand : प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया

कासगंज : आपने प्यार में असफल होने के बाद ऐसे कई केस देखे होंगे, जहां लोग घातक कदम उठाने से भी नहीं चूकते. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कासंगज जिले से सामने आया है. यहां एक लड़की की शादी (Marriage) तय होना उसके लिए घातक साबित हुआ. प्रेमी युवक ने नाबालिग किशोरी के ऊपर पेट्रोल (Petrol) डालकर जिंदा जला (Fire) दिया. इससे प्रेमिका गंभीर रुप घायल हो गई. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एफआई दर्ज कर ली है. वहीं, क्षेत्र हुआ है.

जानकारी के मुताबिक लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का यह मामला कोतवाली पटियाली क्षेत्र का है. यहां एक नाबालिग किशोरी की शादी बीते दिनों तय हो गई थी. इसी बात से नाराज होकर लड़की के पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी नीरज ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. इसके बाद आरोपी नीरज मौके से फरार हो गया. घटना के बाद लड़की के परिवार वालों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है आरोपी नीरज प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close