पेट्रोल-डीजल की कीमतें : आज 15 अप्रैल 2025 को लेटेस्ट रेट…जानें अपने शहर में कितना है भाव

Petrol and Diesel Prices: Latest rates today 15 April 2025... Know the price in your city

Petrol-Diesel Price 15 April 2025: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई गिरावट नहीं आई है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद उपभोक्ताओं की निगाहें इस बात पर लगी हुई हैं कि आखिरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका असर कब दिखेगा। तेल कंपनियों की ओर से पिछले साल मार्च के बाद उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी गई है।

तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल का नया रेट जारी कर दिया गया है। आज यानी 15 अप्रैल 2025 के लेटेस्ट रेट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। हालांकि राज्य स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहतहाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है और यह 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ट्रेंड कर रहा है मगर इस गिरावट के बावजूद उपभोक्ताओं को सस्ते पेट्रोल और डीजल का लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपए की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद जानकारों को पेट्रोल और डीजल का रेट घटने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

मौजूदा समय में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। यहां पेट्रोल का दाम 82.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 78.05 रुपए प्रति लीटर है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पेट्रोल का दाम 90.87 रुपए प्रति लीटर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार महानगरों में कोई फेरबदल नहींतेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगा। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर के रेट पर उपलब्ध है जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर के रेट पर उपभोक्ताओं को मिलेगा। कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर ही बनी रहेगी। चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.44 प्रति लीटर के पुराने रेट पर ही मिलेगा।

इस तरह मिलेगी रेट की जानकारीपेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट की जानकारी उपभोक्ता घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद कंपनी की ओर से आपको मैसेज के जरिए अपने शहर के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल की कीमत की जानकारी मिल जाएगी। अगर आप बीपीसीएल के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर अपने शहर के पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

प्रमुख शहरों में आज का भाव

  • -नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर है।
  • -बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.02 रुपये प्रति लीटर है।
  • -पटना में पेट्रोल 105.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.43 रुपये प्रति लीटर है।
  • -लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • -चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है।
  • -हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर है।
  • -गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है।
  • -जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है।

Related Articles

close