30 अक्टूबर का राशिफल: सोमवार को स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों को किस्मत और सितारों का साथ मिलेगा। कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।


वृषभ राशिफल
इस अवधि में आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवनसाथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से सम्बन्ध मधुर रहेंगें, किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। प्रेम सम्बन्ध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल
आज आप अपना काम बहुत सलीके से करेंगे। आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। नये उद्यम में सफलता मिलेगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। आप प्रभावशाली एव प्रसिद्ध रहेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

कर्क राशिफल
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

सिंह राशिफल
इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का खयाल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल
जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशिफल
आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम आसानी से पूरा होगा। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। किसी काम पर आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपकी टेंशन दूर होगी। ऑफिस में आपका पूरा ध्यान काम पर होगा। किसी से ज्यादा बात-चीत करने में आज आपकी रुचि नहीं रहेगी आपकी सारी टेंशन दूर होगी।

वृश्चिक राशिफल
कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आपके घर का माहौल भी खुशियों से भरा रहेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा । आपकी बातों से लोग सहमत दिखायी देंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। चिंता मत कीजिये, ये बदलाव आपके फेवर में ही रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

धनु राशिफल
रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस राशि के लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपका दिन ठीक रहेगा।

मकर राशिफल
आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जायेंगे। वहां आपकी मुलाकात कुछ पुराने दोस्तों से भी होगी। किसी खास काम के लिए मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आपको अच्छा लगेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के बच्चे खेलकूद में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। शाम को आप अपने बच्चों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में आज कुछ लोग मददगार साबित होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुम्भ राशिफल
आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। साथ ही पहले से दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन (राशिफल
पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका कोई सहपाठी आपसे अपनी कोई निजी बात शेयर करेगा। आप उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा भी करेंगे। हालांकि सेहत के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए ,आपके साथ सब अच्छा होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...