25 अक्टूबर का राशिफल: बुधवार को मेष राशि वालों को कारोबार में तरक्की के मौके मिलेंगे। कमीशन, बीमा और शेयर बाजार का काम करने वालों को भी फायदा हो सकता है। कन्या राशि वालों के बिजनेस में नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ और नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं।

मकर राशि वालों को बिजनेस में फायदा और नौकरी में विशेष कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री में फायदा हो सकता है। इनके अलावा सिंह राशि वालों को लापरवाही से नुकसान हो सकता है। धनु राशि के शेयर मार्केट का काम करने वाले लोग सावधानी से काम करें। जानें अन्य सभी राशि का हाल….

मेष राशिफल
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर से निकलते हुए माता -पिता के पैर छू कर निकलें, हर बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे।

वृषभ राशिफल
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। चीटीयों को आटा खिलायें, कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कते दूर होंगी।

मिथुन राशिफल
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। घर में रोज सुबह शाम घी का दीपक जलाएं,आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

कर्क राशिफल
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। जरूरतमंद को पीला वस्त्र दान करें,आपका भाग्योदय होगा।

सिंह राशिफल
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। किसी बुजुर्ग ब्राह्मण को भोजन अवश्य करायें, रिश्तों में मिठास आयेगी।

कन्या राशिफल
आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। रिश्तों के मामले में नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। मंदिर में चने की दाल दान करें, सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशिफल
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धनलाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे।

धनु राशिफल
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे । किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशिफल
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुके हुए काम को पूरा करने में किसी मित्र की मदद मिलेगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किए गए कार्यों का परिणाम आपको धन-लाभ के रूप में मिलेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुम्भ राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगें। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा, इससे फायदा भी होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशिफल
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सभी काम मन- मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जाएंगे, किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। किसी पर अपनी बात मनवाने का दबाव न डालें। कुछ साथियों से अनबन हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक रिश्तों बेहतर होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...