जामनगर से द्वारका तक धार्मिक पदयात्रा पर अनंत अंबानी, भक्तिभाव से जुड़ रहे लोग

 

नई दिल्ली : देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका तक की पदयात्रा कर रहे हैं। ये पदयात्रा 170 किलोमीटर की है और अनंत अंबानी के हौसले अनंत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 साल के अनंत अंबानी ने 29 मार्च को ने अपने पैतृक गृहनगर और कर्मभूमि जामनगर से इस यात्रा को शुरू किया था। इस पदयात्रा में अनंत प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। हर रात वह लगभग सात घंटे पैदल चलते हैं। वे 8 अप्रैल को द्वारका पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनंत अंबानी की पदयात्रा को जनता का भी खूब प्यार मिल रहा है। लोग अनंत के साथ एकजुटता से चल रहे हैं। कुछ ने उन्हें भगवान द्वारकाधीश की तस्वीरें भेंट कीं और कुछ अन्य लोग अपने घोड़ों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उनके पास आए। इस आध्यात्मिक पदयात्रा के दौरान, अनंत अंबानी हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी स्तोत्र का जाप कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनंत की ये यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि वह अपनी तमाम शारीरिक परेशानियों के बावजूद इस यात्रा को पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। अनंत सनातनी हैं और आध्यात्म की तरफ उनका विशेष झुकाव है। वह भारत के कई प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों पर जा चुके हैं और बद्रीनाथ, केदारनाथ, कामाख्या, नाथद्वारा, कालीघाट और कुंभ मेले को उनका लाभ मिलता रहा है।

अनंत अंबानी कुशल व्यवसायी भी हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी की देखरेख करते हैं और देश की सबसे बड़ी नई ऊर्जा परिवर्तन परियोजनाओं का निर्देशन करते हैं। उन्होंने वनतारा पशु आश्रय की स्थापना की है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किया था। अनंत अंबानी दिखा रहे हैं कि वे एक पवित्र आध्यात्मिक परंपरा के पदचिन्हों पर चल सकते हैं और साथ ही व्यापार की दुनिया में भविष्य का निर्माण भी कर सकते हैं।iPhone 17 Air की खासियतें : सबसे पतला और पावरफुल iPhone, कीमत भी होगी बेहद कम, जानें पूरी डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स

Related Articles

close