फ्लाइट में फिर पेशाब कांड: एयरलाइन में नशे की हालत में साथी यात्री पर किया टॉयलेट, आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार…..

नई दिल्ली । कुछ दिन पूर्व ही इंडियन एयरलाइंस के विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला शांत भी नही हुआ की अब फिर से फ्लाइट में यात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक नई घटना अमेरिकन एयरलाइंस में उस समय हुआ, जब फ्लाइट न्यू यॉर्क से नई दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी थी.

क्या है घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना विमान संख्या AA292 में हुई. इस फ्लाइट ने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई है. जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान ही नशे की हालत में एक यात्री ने एक पुरुष यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दी. जिसके बाद मामला सामने आया।

आरोपी छात्र अमेरिकी यूनिवर्सिटी का

हवाईअड्डे के अधिकारी के मुताबिक आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है. उन्होंने कहा कि छात्र द्वारा माफी मांगा गया। पीड़ित पुरुष पुलिस के समक्ष मामला दर्ज नहीं कराना चाहता था। पीड़ित पुरुष का तर्क था की मामला दर्ज होने के बाद उसका उसका करियर खतरे में पड़ सकता था. हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी. ATC ने गंभीरता को देखते हुए इस मामले पर कारवाई शुरू कर दी।

आरोपी को किया पुलिस के हवाले

हाल हीं में हुए पेसाब कांड पर एयरलाइंस के सख्त रुख को देखते हुए चालक दल ने किसी भी तरह के लापरवाही करने को तैयार नहीं दिखे, जिसके बाद चालक दल को घटना का पता चलते हीं उन्होंने पायलट को सूचित किया जिसने मामले की सूचना एटीसी को दी, जिसने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल पुलिसिया कारवाई जारी है।

Related Articles

close