होली और शबे बरात पर शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन अलर्ट

बोकारो:
- एक साथ होली और शबे बरात होने के चलते बोकारो जिले के पुलिस प्रशासन अब अलर्ट मोड में है जिसको लेकर सिटी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें चास वीडियो मिथिलेश कुमार तथा सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार व सिटी थाना प्रभारी महेश प्रसाद के अलावा सिटी थाना क्षेत्र के शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए हैं इस दौरान शबे बरात और होली सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई तथा सभी शांति समिति के सदस्यों ने अपनी अपनी सुझाव को रखा,
- सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने इस दौरान कहा कि थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी और पैनी नजर रहेगी किसी भी तरह के हुड़दंग से निपटने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है साथ ही इस काम में सभी शांति समिति के सदस्यों ने भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया है और लोगों से भी अपील की गई है की होली और शबे बरात शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए कहीं भी हुड़दंग होने की संभावना होती है तो उसे पुलिस प्रशासन को त्वरित सूचित किया जाए तथा इसमें सौहार्द बिगाड़ने वाले व कानून व्यवस्था मैं विघ्न डालने वाले को कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
रिर्पोट चन्द्र प्रकाश









