यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रांची जाने वाली इन ट्रेन को किया गया रद्द, जानें वजह

रांची । यदि आप रांची को ओर यात्रा करने की सोच रहे है तो पहले पढ़ ले ये खबर। क्योंकि आद्रा मंडल में चल रहे इंटर लॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गयी है. रांची रेल मंडल ने इस संबध में सूचना जारी कर दी गयी है.

रांची रेल मंडल द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि ट्रेन संख्या 13303 और 13304 धनबाद रांची धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा 28 जुलाई को रद्द कर दी गयी है. वहीं ट्रेन संख्या 08695 और 08696 बोकारो स्टील सिटी रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की यात्रा 28 जुलाई को रद्द की गयी है. इसके पहले भी रेलवे बोर्ड की ओर से कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया था.

Related Articles

close