यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कई ट्रेन रद्द, कई के मार्ग में हुआ परिवर्तन, देखें लिस्ट

गढ़वा : सोननगर-अंकोरहा रेल लाइन में काम को लेकर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव आया है। कुछ दिनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है तो किसी का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें झारखंड जाने लिए महत्वपूर्ण ट्रेन बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल 23 फरवरी तक के लिए, बरकाकाना-वाराणसी-बरकाकाना मेमू पैसेंजर स्पेशल 15 से 23 फरवरी तक के लिए, बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल 15 से 23 फरवरी तक के लिए, बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल 15 से 23 फरवरी तक के लिए, गया- डेहरी ऑन सोन-गया पैसेंजर स्पेशल 16 से 23 फरवरी तक के लिए, गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 से 23 फरवरी तक के लिए, गया-डीडीयू-गया पैसेंजर स्पेशल 16 से 23 फरवरी तक के लिए तथा, डेहरी ऑन सोन-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 से 23 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन एक्सप्रेस ट्रेनों को किया रद्द

उनमें सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस 15 से 24 फरवर तक के लिए, पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस 14 23 फरवरी तक के लिए, विशाखपट्नम- बनारस एक्सप्रेस 14, 18 एवं 21 फरवरी को, बनारस-विशाखपट्नम एक्सप्रेस 15, 19 एवं 22 फरवरी को, रांची-बनारस एक्सप्रेस 15, 16, 17, 19, 20 एवं 22 फरवरी को, बनारस-रांची एक्सप्रेस 16, 17, 18, 20, 21 एवं 23 फरवरी को, रांची-सासाराम एक्सप्रेस 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22 एवं 23 फरवरी को तथा सासाराम-रांची एक्सप्रेस 15, 16, 17, 18, 20, 21, 22, 23 एवं 24 फरवरी को रद्द रहेगा।

जिन ट्रेनों का अ दिप पर पढ़ें प्रारंभ व समापन किया गया है उनमें 16 स 23 फरवरी तक धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन गया में, 16 से 23 फरवरी तक सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ गया से, 16 से 23 फरवरी तक पटना-गया-भभुआ रोड एक्सप्रेस का आंशिक समापन गया में, 17 से 24 फरवरी तक भभुआ रोड-गया-पटना एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ गया से, 15, 20 एवं 22 फरवरी, को लखनउ गया एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक समापन डीडीयू में, 16, 21 एवं 23 फरवरी को गया-लखनउ एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ डीडीयू से, 17 फरवरी को लखनउ-गया एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक समापन डीडीयू में तथा 18 फरवरी को गया-लखनउ एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ डीडीयू से होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनों में हावड़ा-कालका-हाव नेताजी एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस, बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तथा कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस का नाम शामिल है। अनुग्रह नारायण स्टेशन के प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि कुछ विशेष कार्यों को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close