टोक्यो से दिल्ली की एयर इंडिया फ्लाइट के दौरान एक 57 साल के पैसेंजर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। अच्छी बात यह थी की खुशकिस्मती से उसी फ्लाइट में एक डॉक्टर मौजूद थे। जिसने मरीज को तत्काल इलाज़ किया जिससे उसकी जान बच गई। डॉक्टर का नाम दीपक पुरी जो कि मोहाली के सीनियर कार्डियोवैस्कुलर सर्जन हैं।

डॉक्टर पुरी टोक्यो से दो दिवसीय कार्डियोमर्शन वर्ल्ड हार्ट कांग्रेस अटेंड करके लौट रहे थे। डॉक्टर ने फ्लाइट क्रू की मदद से डॉक्टर ने उसे सीपीआर दिया। डॉक्टर पुरी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के चलते वह पैसेंजर कुछ वक्त के लिए मेडिकली डेड हो गया था और उसकी पल्स भी नहीं चल रही थी।

मरीज की हालत को देखते हुए एयरलाइंस ने कोलकाता में लैंडिंग के लिए स्पेशल परमिशन मांगी। वहां से मरीज को एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर पुरी ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...