फ्लाइट में पैसेंजर ने शौच और पेशाब किया, और फिर थूकने लगा, मुंबई से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान में शर्मनाक कांड

नयी दिल्ली। फ्लाइट में पेशाब करने का एक मामला ठंडा पड़ता नहीं, कि दूसरा आ जाता है। ऐसा ही एक मामला एयर इंडिया की फ्लाइट में हुआ, जहां विमान में एक यात्री ने पहले पेशाब किया और फिर शौच किया. बाद में विमान में थूकता भी रहा। ये फ्लाइट मुंबई से दिल्ली आ रही थी। घटना 24 जून की है। आरोपी का नाम राम सिंह है. उसे दिल्ली की आईजीआई पुलिस (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) को सौंप दिया गया है।

फ्लाइट कैप्टन द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, 24 जून को मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में सीट नंबर 17एफ पर एक यात्री बैठा था। उसने फ्लाइट की लाइन 9डीईएफ सीट पर शौच और पेशाब किया। इसके साथ ही थूकने का भी आरोप है।एयर इंडिया की फ्लाइट में राम सिंह नाम के यात्री ने एयरक्राफ्ट में पेशाब और शौच किया. फिर थूका। यात्री की केबिन क्रू मेंबर और दूसरे यात्रियों से कहासुनी भी हुई है. काफी देर तक हंगामा होता रहा।

पुलिस ने बताया कि यात्री के इस दुर्व्यवहार को केबिन क्रू ने देख लिया और फिर केबिन सुपरवाइजर ने उसे चेतावनी दी। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन को भी घटना के बारे में जानकारी दी गई। शिकायत में बताया कि गया कि साथी यात्री दुर्व्यवहार से नाराज और गुस्से में थे। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी, वैसे ही एयर इंडिया सुरक्षा कर्मी आरोपी यात्री को पकड़कर आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले गए। यात्री को मिली जमानत मिल गयी है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया और फिर जमानत मिल गई। मामले में आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

close