परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा का बेबी सरप्राइज…बेटे की पहली झलक में छुपा नाम..

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने बेटे की पहली झलक शेयर करके सबको हैरान कर दिया। कपल ने 19 अक्टूबर को अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी, लेकिन अब ठीक एक महीने बाद परिणीती ने दुनिया को बेटे का नाम और उसका अर्थ बताया।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में संस्कृत श्लोक साझा किया, “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम् – तत्र एव नीर।” इसके साथ उन्होंने लिखा, “हमने उसका नाम ‘नीर’ रखा है। शुद्ध, दिव्य, असीम।” पोस्ट में राघव भी नजर आए, दोनों बेटे को प्यार से चूमते दिखे।

इस नाम की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी रिएक्ट करने लगे। वरुण धवन और भारती सिंह जैसे सेलिब्रिटी ने अपने रिएक्शन शेयर किए, जबकि फैंस इस खूबसूरत नाम को बेहद पसंद कर रहे हैं।

शादी और पेरेंट्सहुड की कहानी

परिणीती और राघव ने कुछ समय डेटिंग के बाद मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। इसके बाद सितंबर में उदयपुर के लीला पैलेस में शानदार शादी रचाई, जिसमें एंटरटेनमेंट और पॉलिटिक्स की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। शादी के अगले ही साल कपल ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की और अब वे अपने नए जीवन के इस खूबसूरत पड़ाव, पेरेंट्सहुड, का आनंद ले रहे हैं।

बेटे ‘नीर’ के नाम और उसकी पहली झलक ने फैंस को रोमांच और स्नेह से भर दिया है।

Related Articles