पंचांग : आज बुध प्रदोष पर सिद्धियों का महासंग्राम! जानें पूजा विधि और अमृत मुहूर्त की पूरी जानकारी
Panchang: A great battle of Siddhis on Budha Pradosh today! Learn the complete details of the worship method and the Amrit Muhurta.

पंचांग : आज 17 दिसंबर, 2025 बुधवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन हैं. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग और ध्यान करने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है. आज बुध प्रदोष व्रत भी है.
17 दिसंबर का पंचांग
- विक्रम संवत : 2082
- मास : पौष
- पक्ष : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
- दिन : बुधवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
- योग : सुकर्म
- नक्षत्र : विशाखा
- करण : गर
- चंद्र राशि : तुला
- सूर्य राशि : धनु
- सूर्योदय : सुबह 07:13 बजे
- सूर्यास्त : शाम 05:57 बजे
- चंद्रोदय : सुबह 05.37 बजे (18 दिसंबर)
- चंद्रास्त : दोपहर 03.12 बजे
- राहुकाल : 12:35 से 13:55
- यमगंड : 08:34 से 09:54
दैनिक महत्व की गतिविधियों के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र 20 डिग्री तुला से 3:20 डिग्री वृश्चिक राशि तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बृहस्पति और देवता सतराग्नि हैं, जिसे इन्द्राग्नि भी कहा जाता है. यह मिश्रित प्रकृति का नक्षत्र है. नियमित कर्तव्यों के पालन के लिए, किसी की पेशेवर जिम्मेदारियों को सौंपने के लिए, घरेलू काम और दिन-प्रतिदिन के महत्व की किसी भी गतिविधि के लिए ये उपयुक्त नक्षत्र है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:35 से 13:55 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.















