पंचांग: हनुमान जयंती पर बन रहा है दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग’, इस चमत्कारी समय में पूजा से पूरी होगी हर मुराद

Panchang: Rare 'Sarvartha Siddhi Yoga' is forming on Hanuman Jayanti; worship during this miraculous time will fulfill every wish.

पंचांग : आज 03 दिसंबर, 2025 बुधवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा दिन माना जाता है. आज हनुमान जयंती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

3 दिसंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : मार्गशीर्ष
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  4. दिन : बुधवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  6. योग : परिध
  7. नक्षत्र : भरणी
  8. करण : तैतिल
  9. चंद्र राशि : मेष
  10. सूर्य राशि : वृश्चिक
  11. सूर्योदय : सुबह 07:04 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:53 बजे
  13. चंद्रोदय : दोपहर 03.43 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 06.07 बजे (4 दिसंबर)
  15. राहुकाल : 12:29 से 13:50
  16. यमगंड : 08:25 से 09:46

शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और भरणी नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 13:20 से 26:40 तक इसका विस्तार होता है. इस नक्षत्र के देवता यम और शुक्र इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह हैं. ये नक्षत्र उग्र और क्रूर स्वभाव का होता है. माना जाता है कि इस नक्षत्र में क्रूर कार्य, कुआं खोदना, कृषि संबंधी काम, दवाई बनाने, आग से कोई वस्तु बनाने आदि के कार्य करना उपयुक्त माना जाता है. इस नक्षत्र में किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए. हथियार संबंधी काम, पेड़ काटने या प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए इस नक्षत्र में कार्य करना अच्छा रहता है. शुभ कार्यों के लिए यह नक्षत्र अनुकूल नहीं है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:29 से 13:50 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles