Palamu : भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को एक बार फिर पलामू एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस बार एसीबी की ओर से की गई कार्रवाई में मेदिनीनगर सदर एसडीएम के पेशकार अशोक कुमार को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पेशकार 30000 घुस ले रहे थे। पेशकार को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी कार्यालय लाया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार की पूर्वाहन में सदर एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की। यहां से पेशकर अशोक कुमार को उसकी राशि 30,000 लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पेशकार घुस की राशि किस एवज में ले रहे थे इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...