पलामू: झारखंड पलामू में पिछले एक महीने से तेंदुआ का आतंक जारी है। रविवार की सुबह फिर तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज से रिम्स रांची रेफर किया गया है।

सतबरवा प्रखंड के दबलगंज पोलपोल निवासी परमेश्वर सिंह तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया।

परमेश्वर शनिवार को मकर संक्रांति मेला देखने केचकी गया था। वह रात में बेटी के घर ठहर गया। सुबह उठ कर परमेश्वर अपने घर पोलपोल के लिए निकल पड़ा, इसी दौरान रास्ते में तेंदुए ने हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मेदिनीनगर वन प्रमंडल के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और जख्मी परमेश्वरसिंह का हाल जाना। अधिकारियों ने परमेश्वर के इलाज के लिए 25 हजार रुपये की मदद की। वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण तेंदुए के हमले की कह रहे हैं। घटनास्थल पर फुटप्रिंट की जांच की जा रही है। इसके बाद स्पष्ट होगा कि कौन से जानवर ने हमला किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...