गिरिडीह । जमुआ थाना इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शिव सिंहडीह के ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। मृतक दोनों बच्चों का शव काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकालने में कामयाबी हासिल की।

मृतक बच्चों का नाम जय कुमार और नवनीत कुमार बताया जा रहा है। दोनों बच्चे डैम में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण जमुआ के दोनों बच्चे साइकिल पर सवार होकर नहाने के लिए डैम पहुंचे थे। दोनों ने नहाना शुरू किया और धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए।

थोड़ी देर बाद दोनों बच्चों के डूबने की खबर आसपास के इलाके में फैल गयी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय विधायक केदार हाजरा मौके पर पहुंचे। करीब 2 से 3 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों शवों को ढूंढ निकाला।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...