रांची में हाहाकार: झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में भीषण आग, 40 कंप्यूटर और 10 एसी जलकर खाक!
Chaos in Ranchi: Massive fire in the data center of Jharkhand Police Headquarters, 40 computers and 10 ACs burnt to ashes!

मंगलवार सुबह रांची पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कमरे में धुआं और लपटें फैल गईं। मौके पर तुरंत अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर नष्ट
आग की घटना में डाटा सेंटर में रखे कई कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद कुछ समय तक पुलिस मुख्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
कारण का पता नहीं, जांच जारी
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डाटा सेंटर को भारी क्षति पहुंची है।









