Valentine”s Day पर विशेष: देश में सिर्फ 63 फीसदी भारतीय ही अपनी ”Love Life” से हैं संतुष्ट, सर्वे में खुलासा!

Valentine”s Day :एक सर्वे में शामिल 63 प्रतिशत भारतीयों ने माना कि उनका साथी उनसे बेइंतेहां प्यार करता है जबकि केवल 57 फीसदी ने कहा कि वे अपने रोमांटिक/यौन जीवन से संतुष्ट हैं। सर्वे में यह सामने आया है कि भारतीयों में अपनी लव लाइफ से असंतुष्टि बढ़ रही है।यह सर्वे ‘लव लाइफ सैटिसफैक्शन 2025’ नामक था जो वैलेंटाइंस डे से पहले जारी किया गया था। इस सर्वे में 30 देशों के युवाओं ने अपनी राय दी।

Valentine”s Day : कोलंबिया और अन्य देशों में संतुष्टि ज्यादा

सर्वे के अनुसार कोलंबिया में सबसे अधिक 82 प्रतिशत लोगों ने अपनी प्रेम संबंधों से संतुष्टि जताई। थाईलैंड (81 प्रतिशत), मेक्सिको (81 प्रतिशत), इंडोनेशिया (81 प्रतिशत) और मलेशिया (79 प्रतिशत) भी उन शीर्ष देशों में शामिल हैं जहां लोग अपनी लव लाइफ से संतुष्ट हैं।

Valentine”s Day :भारत, जापान और दक्षिण कोरिया में असंतुष्टि अधिक

वहीं जापान, दक्षिण कोरिया और भारत ऐसे देश रहे हैं जहां अपनी लव लाइफ से असंतुष्ट लोगों का प्रतिशत अधिक था। भारत में 56 प्रतिशत लोग अपनी लव लाइफ से संतुष्ट नहीं हैं जबकि जापान और दक्षिण कोरिया में यह आंकड़ा क्रमशः 63 प्रतिशत और 59 प्रतिशत था।

Valentine”s Day :इप्सोस का सर्वे और भारतीयों की समस्याएं

इस सर्वे में 30 देशों के 23,765 वयस्कों ने हिस्सा लिया जिनमें से 2,000 से ज्यादा भारतीय शामिल थे। इप्सोस कंपनी के अश्विनी सिरसिकर के अनुसार भारतीयों के पास रोमांस, शारीरिक अंतरंगता और प्यार के लिए कम समय होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि ज्यादातर भारतीय संयुक्त परिवार में रहते हैं जिससे वे अपने व्यक्तिगत रिश्तों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। वहीं एकल परिवारों में रहने वाले भारतीय भी पारिवारिक जिम्मेदारियों, सामाजिक बंदिशों और काम के दबाव के कारण अपनी लव लाइफ पर ध्यान नहीं दे पाते।

Valentine”s Day :भारतीयों की संतुष्टि की स्थिति

सर्वे में शामिल 63 प्रतिशत भारतीयों ने माना कि उनका साथी उनसे बेइंतेहां प्यार करता है लेकिन सिर्फ 57 प्रतिशत भारतीय अपने रोमांटिक और यौन जीवन से संतुष्ट हैं। हालांकि 67 प्रतिशत भारतीय अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते से संतुष्ट थे। वहीं इस सर्वे ने यह स्पष्ट किया है कि भारतीयों को अपनी लव लाइफ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि वे अपनी भावनाओं और रिश्तों से संतुष्ट हो सकें।

कम कीमत में मिलेंगे टनाटन फीचर्स Maruti XL7 की MPV कार में जाने कीमत 

Related Articles

close