एक इस्तीफा, इतनी गलतियां : जानिये मंत्रीजी का इस्तीफा क्यों हो गया वायरल, चार लाइन के इस्तीफे में इतनी गलतियां की, अब विपक्ष कह रहा है….
One resignation, so many mistakes: Know why the minister's resignation went viral, he made so many mistakes in his four-line resignation, now the opposition is saying...

Minister Resign: मंत्री के इस्तीफे का पत्र वायरल हो रहा है। चार लाइन के इस्तीफे में चार गलतियां गिनाकर अब राजद ने भाजपा पर निशाना साधा है। दरअसल बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पास बिहार सरकार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री का पद भी था। इस्तीफा देने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद बीजेपी का ये सिद्धांत है और मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि केंद्रीय नेतृत्व, पूरे बीजेपी का कि मुझ पर विश्वास रखती है, इसलिए मैं आज इस्तीफा दे रहा हूं।
बुधवार को उन्होंने इस्तीफा को लेकर एक पत्र लिखा है, उसमें कई जगह गलतियां है। इस पर राजद ने तंज कसते हुए कहा कि ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, मंत्री भी थे। इनको दो लाइन त्याग पत्र लिखने भी नहीं आता है।
इस्तीफे को राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल X से पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि ‘ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है’
‘बिहार तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये मेडिकल कॉलेज के मालिक भी है। पत्र में अशुद्धियां गिनाइए। इस्तीफा देने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा- ‘BJP में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला’
इधर, राजद के वार पर दिलीप जायसवाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि ‘जो आज हमारी स्पेलिंग चेक कर रहे हैं, उन्हें मैं बता दूं कि स्पेलिंग की गलती मिटाई जा सकती है, लेकिन RJD के जंगलराज का कलंक कभी नहीं! जिन्हें गलती पकड़ने का इतना ही शौक है, वे पहले अपनी डिग्री पकड़कर दिखाएं! जनता को बताइए कि RJD का पूरा शासन ही एक ब्लंडर था, उसमें कितनी गलतियां थीं!।









