मनी प्लांट लगाते समय एक गलती आपको कर देगा कंगाल, भूल ये भी ये काम नहीं करें, ये 5 जानकारी आपको कर देगा मालामाल

रांची। मनी प्लांट के बारे में कहा जाता है कि ये ऐसा पौधा है, जो अपनी समृद्धि का परिचायक है। लिहाजा वास्तु को मानने वाले अधिकांश घरों में मनी प्लांट आपको दिख जायेगा। मान्यता है कि धन-धान्य और खुशहाल घरों में ही मनी प्लांट में बरक्कत दिखती है। लेकिन वास्तु जानकारों का कहना है कि इसे घर में लगाने से पहले इसके सही नियमों के बारे में पता होना बेहद जरूरी है।

वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ गलतियां कर दी जाए, तो व्यक्ति को इसके विपरीत परिणामों को झेलना पड़ता है। कई दफा तो आपके लिए कंगाली की भी वजह बन जाता है। जानकार बताते हैं कि गलत दिशा में लगा मनी प्लांट का पौधा व्यक्ति को अमीर बनाने की जगह गरीब बना देता है. साथ ही, व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं। आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट लगाते समय ये जरूर ख्याल रखें

मनी प्लांट का पौधा कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए. अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा.
मनी प्लांट हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा को भगवान गणेश की दिशा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
मनी प्लांट का पौधा बढ़ाता है, व्यक्ति वैसे-वैसे तरक्की करता है. ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन पर नहीं छूनी चाहिए। कहते हैं कि ये बेल अगर जमीन को छूती है, तो इससे व्यक्ति को धन हानि होती है।

मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए. अगर इसके पत्ते सूख जाते हैं या फिर पीले रंग के हो जाते हैं, तो इसे तुंरत हटा दें. कहते हैं कि सूखा हुआ मनी प्लांट घर पर दुर्भाग्य लाता है।

मनी प्लांट का पौधा कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए. कहते हैं कि मनी प्लांट के पौधे पर अगर किसी बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ती है, तो इससे पौधे का विकास रुक जाता है।
मनी प्लांट का लेन-देन अशुभ होता है. ऐसा करने से शुक्र ग्रह रुष्ट हो जाते हैं. जिस कारण व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

close