मंडप पर दुल्हन ने कर दिया शादी इंकार, दुल्हे की कार से मिला ऐसा सामान, बारातियों ने भी पकड़ लिया माथा

The bride refused to marry at the wedding altar, such a thing was found in the groom's car that even the baraatis were left stunned

Shadi me Hangama : शहनाई की आवाज के बीच दुल्हन मंडप पर बैठी थी। मंत्रोच्चार चल रहा था। इस दौरान पंडितजी ने दुल्हा को मंडप पर बैठने को कहा। जैसे दुल्हन के साथ दुल्हा बैठा, दुल्हन ने घुंघट उठाकर दुल्हे की तरफ देखकर, कुछ देर तक वो दुल्हे के घूरते हुए देखती रही और फिर उठकर चली गयी। परिवार के लोग परेशान, आखिर हुआ क्या…।

 

उधर दुल्हन ने परिजनों को साफ कह दिया कि वो अब इस दुल्हे के साथ शादी नहीं करेगी। दुल्हन ने बताया कि दुल्हा शराब पीकर शादी में आया है। सुनते ही शादी के घर में कोहराम मच गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये। दुल्हन को समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन दुल्हन नहीं मानी।

 

मामला बिहार के रोहतास का है, जहां मोकर गांव में स्थित एक शादी वाटिका में विवाह के दौरान यह घटना घटी। बारात गया के शहीद भगत सिंह कॉलोनी मुस्तफाबाद के रवींद्र नाथ पाण्डेय के घर से आई हुई थी। लड़की पक्ष मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोकडिहरी गांव के रहने वाले हैं।

 

पुलिस ने जब दूल्हे अभिषेक कुमार पाण्डेय व अभिषेक व उसके मित्र ज्ञान शंकर से पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। दुल्हे ने स्वीकार किया कि उसने शराब पी है। दूल्हे की कार से एक अंग्रेजी शराब की बोतल भी जब्त की है। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच देर रात तक हाई वोल्टज ड्रामा चलता रहा।इस क्रम में लड़की पक्ष के लोगों ने शादी के लिए दी गई रकम व आभूषण की मांग भी वर पक्ष से की।

 

वर पक्ष के द्वारा आभूषण व नकद लौटाए जाने से इनकार करने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। मामले में लड़की पक्ष व शराब मिलने के कारण अगरेर थाना की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Related Articles