झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर हुई जांच…अब केवल योग्य लाभुकों को मिलेगा योजना का लाभ

Jharkhand: Investigation done on the instructions of Chief Minister Hemant Soren... Now only eligible beneficiaries will get the benefit of the scheme

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया है। इस जांच में पाया गया कि 95,684 लाभुकों (पलामू), 70,000 (गढ़वा) और 40,000 (लातेहार) के नाम स्वीकृत सूची से हटा दिए गए हैं।

अब केवल योग्य लाभुक ही योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।जांच में पाया गया कि दिसंबर में पलामू जिले में कुल 3,72,937 लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में डाटा घटाकर केवल 2,77,253 लाभुकों को भुगतान की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह, लातेहार में दिसंबर में 1,46,000 लाभुकों और गढ़वा में 2,42,000 लाभुकों के खाते में राशि पहुंची थी, जबकि अब ऑनलाइन डाटा में क्रमश 1,06,000 और 1,65,000 लाभुकों के नाम दर्ज हैं।

राज्य सरकार ने इस बदलाव की जानकारी तीनों जिला प्रशासन को भेज दी है। लगातार सामने आने वाली गड़बड़ियों के बाद अब घर-घर जाकर लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ केवल योग्य लोगों को मिले। राज्य स्तर पर सभी जिलों के साथ हाल ही में ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें देखा गया कि ऑनलाइन डाटा में लाभुकों की संख्या काफी कम हो गई है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उनका फोन नहीं उठाया गया। जिले के किसी अधिकारी ने भी इस विषय पर टिप्पणी करने से बचा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close