नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षकों के लिए यह सम्मान समारोह 05 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। पांच सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को देश भर में शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश भर से चुने गए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की परंपरा रही है। जिन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा उनके नाम निम्नलिखित है…..
इन शिक्षकों को मिलेगा अवार्ड
शिक्षक का नाम – राज्य का नाम
- Ms. Anju Dahiya- हरियाणा
- Mr. Yudhveer- हिमाचल प्रदेश
- Mr. Virender Kumar- हिमाचल प्रदेश
- Mr. Harpreet Singh- पंजाब
- Mr. Arun Kumar Garg- पंजाब
- Ms. Rajni Sharma- दिल्ली
- Mr. Kaustubh Chandra Joshi- उत्तराखंड
- Ms. Seema Rani- चंडीगढ़
- Ms. Sunita- राजस्थान
- Mr. Durga Ram Muwal- राजस्थान
- Ms. Maria Murena Miranda- गोवा
- Mr. Umesh Bharatbhai Vala- गुजरात
- Mr. Neeraj Saxena- मध्य प्रदेश
- -Mr. Om Prakash Patidar- मध्य प्रदेश
- Ms. Mamta Ahar- छत्तीसगढ़
- Ms. Kavita Sanghvi- महाराष्ट्र
- Iswar Chandra Nayak- ओडिशा
- Mr. Buddhadev Dutta- पश्चिम बंगाल
- Mr. Javid Ahmed Rather- जम्मू कश्मीर
- Mr. Mohd Jabir- लद्दाख
- Mr. Khursheed Ahmad- उत्तर प्रदेश
- Mr. Saurabh Suman- बिहार
- Ms. Nishi Kumari- बिहार
- Mr. Amit Kumar- हिमाचल प्रदेश
- Mr. Sidharth Yonzone- सिक्किम
- Ms. Jainus Jacob- केरल
- Ms. G Ponsankari- कर्नाटक
- Mr. Umesh TP- कर्नाटक
- Ms. Mimi Yhoshii- नागालैंड
– Mr. Nongmaithem Gautam Singh- मणिपुर
- Ms. Mala Jigdal Dorjee- सिक्किम
- Ms. Gamchi Timre R Marak- मेघालय
- Mr. Santosh Nath- त्रिपुरा
- Ms. Meenakshi Goswami- असम
- Ms. Shipra- झारखंड
- Dr Ravi Aruna- आंध्र प्रदेश
- Mr. TN Sridhar- तेलंगाना
- Mr. Kandala Ramaiah- तेलंगाना
- Ms. Sunitha Rao- तेलंगाना
- Ms. Vandna Shahi- पंजाब
- Mr. Ramachandran K- तमिलनाडु
- Mr. Shashikant Sambhajirao Kulthe- महाराष्ट्र
- Mr. Somnath Waman Walke- महाराष्ट्र
- Mr. Aravindaraja D, Teacher- पुडुचेरी
- Mr. Pradeep Negi- उत्तराखंड
- Mr. Ranjan Kumar Biswas- अंडमान निकोबार
ऑनलाइन, कठोर और पारदर्शी तीन चरणों की प्रक्रिया से होता है चयन
इस साल 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय हर साल शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए करता है। विभाग की ओर से सम्मान के लिए योग्य शिक्षकों का चयन ऑनलाइन, कठोर और पारदर्शी तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।
दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनलों पर होगा सीधा प्रसारण
इस साल सम्मान समारोह 2022 का दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनलों पर सीधा प्रसारण और शिक्षा मंत्रालय के webcast.gov.in/moe पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाने और उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।