21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: सूतक मान्य होगा या नहीं? जानिए रातभर का खौफनाक समय

नई दिल्ली। साल 2025 का आखिरी और सबसे खास सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कई तरह की पाबंदियां लागू हो जाती हैं। लोग सबसे ज्यादा जानना चाहते हैं कि इस बार का सूतक कब लगेगा और इसका असर कैसा होगा।
क्या मान्य होगा सूतक?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल उसी जगह लागू होता है जहां ग्रहण प्रत्यक्ष दिखाई देता है। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा। यानी इस ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।
लेकिन फिर भी लोग इस दिन सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि परंपरा के हिसाब से ग्रहण का समय हमेशा अशुभता से जुड़ा माना जाता है।
साल 2025 का सूर्य ग्रहण टाइमिंग
-
ग्रहण की शुरुआत : 21 सितंबर, रात 10:59 बजे
-
ग्रहण का अंत : 22 सितंबर, सुबह 3:23 बजे
कुल मिलाकर, यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा।
सूतक में क्या नहीं करना चाहिए?
हिंदू परंपरा में सूतक काल के दौरान कुछ काम वर्जित बताए गए हैं:
-
सूतक शुरू होते ही खाना-पीना बंद कर देना चाहिए।
-
बच्चे, बुजुर्ग और बीमार को हल्का भोजन करने की छूट रहती है।
-
मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते हैं और भगवान की मूर्तियों को ढक दिया जाता है।
-
पूजा-पाठ, आरती और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं की जाती।
-
बाल, नाखून और दाढ़ी कटवाना मना है।
-
सोना और दांपत्य संबंध बनाना वर्जित माना जाता है।
कुल मिलाकर, भले ही भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा और सूतक मान्य नहीं होगा, लेकिन धार्मिक मान्यताओं से जुड़े लोग इसे लेकर सावधान रहेंगे।