OMG : घास खाने गई भैंस- खा लिया बम, जानें फिर क्या हुआ….

कैमूर बिहार के कैमूर में चैनपुर थाना क्षेत्र के सरैया जंगल में एक भैंस ने चरने के दौरान गलती से बम खा लिया। घटना के बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सरकारी अस्पताल में किसी डॉक्टर के नहीं होने की वजह से विवश होकर उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना में पीड़ित भैंस के मालिक ने चैनपुर थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चैनपुर के सरैया गांव के चतुरगुण बिंद अपने भैंस को चराने के लिए जंगल ले गए थे। उसी जंगल में माफियाओं ने जंगली जानवर को मारने के लिए कई जगह पर बम लगाए थे। वहीं जंगल पहुंची भैंस ने चरने के दौरान बम खा लिया जो उसके मुंह में जाकर ब्लास्ट हो गया।

चरने के दौरान घास समझ कर बम को खाने के बाद भैंस की मुंह में ब्लास्ट हुआ जिससे उसका जबड़ा पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद पशुपालक चतुर्गुण वहां पहुंचे तो देखा कि भैंस की हालत बिगड़ गई है। उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पशु डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

close